वायरल न्यूज़

अजीम मंसूरी के सिर पर सजा सेहरा, 3 फुट के दूल्हे की निकाली अनोखी बारात, देखें वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 06:06 PM IST

Azeem Mansoori Wedding Video: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले अजीम मंसूरी की आज शादी होने जा रही है। अजीम बारात लेकर अपनी दुल्हन को लाने के लिए निकल पड़े हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अजीम मंसूरी का आज निकाह
  • अपनी दुल्हन को लाने के लिए हापुड़ निकले अजीम
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Azeem Mansoori Wedding Video: जिसका मुझे था इंतजार, वो घड़ी आ गई...उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले अजीम मंसूरी आज मन ही मन यही गाना गा रहे होंगे। आखिर, गाए भी क्यों नहीं आज उनकी शादी जो रही है? अजीम मंसूरी बारात लेकर अपनी बेगम को लाने के लिए निकल चुके हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। वीडियो में अजीम मंसूरी का अंदाज काफी धांसू लग रहा है। शेरवानी-सेहरा पहनकर अजीम अपनी दुल्हन को लाने के लिए हापुड़ निकले हैं।

दरअसल, तीन फुट के अजीम मंसूरी अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। हाइट कम होने के कारण उन्हें अपने लिए दुल्हन नहीं मिल रहा था। लिहाजा, दो साल पहले शादी के लिए उन्होंने पुलिस अधिकारी और उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई थी। लेकिन, कड़ी मशक्कत के बाद अजीम मंसूरी की शादी हापुड़ की रहने वाली बुशरा बेगम के साथ तय हुई थी। हालांकि, मीडिया में खबर आने के बाद दर्जनों रिश्ते आए। लेकिन, उनकी शादी बुशरा बेगम से तय हुई। आज अजीम मंसूरी और बुशरा बेगम की शादी होने वाली है। जिसके लिए अजीम सज-धजकर अपनी दुल्हन को लाने के लिए निकले हैं। उनके साथ सगे-संबंधी भी हैं।

दुल्हन को लेने निकले अजीम मंसूरी

बताया जा रहा है कि अजीम मंसूरी की शादी में घर-परिवार और रिश्तेदार समेत कुल 20 लोग बारात में गए हैं। अजीम मंसूरी के पिता का कहना है कि उनकी इच्छा थी कि उनके जीते-जी उनके बेटे का निकाह हो जाए, आज उनका सपना पूरा हो गया है। वहीं, अजीम मंसूरी का कहना है कि अल्लाह पाक ने मेरी मुराद पूरी कर दी है और मैं अपनी बेगम को लेने के लिए हापुड़ जा रहा हूं। उन्होंने बताया कि परिवार में काफी खुशी का माहौल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article