खाने-पीने की चीजों को लेकर लोग अक्सर नए-नए एक्सपेरिंमेंट करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़े कई वीडियो सामने आते रहते हैं। जहां कोई फूड फ्यूजन वाले वीडियो शेयर करता है तो कोई खाने को लेकर बिल्कुल नए तरह के प्रयोग करते हुए दिखता है। इस दौरान कभी कोई अनोखी डिश बनाता है तो कभी दो अलग-अलग चीजों को मिलाकर एक नई रेसिपी तैयार कर देता है। हाल में एक ऐसे ही फूड एक्सपेरिमेंटल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसने लोगों को हैरान करके रख दिया है।
बटर चिकन से तैयार कर दी आइसक्रीम
वायरल हो रहे इस वीडियो में बटर चिकन आइसक्रीम की रेसिपी दिखाई गई है। जिसमें एक लड़की अपने एक्सपेरिंमेंट से बटर चिकन से आइसक्रीम बना रही है। इस अनोखे एक्सपेरिंमेंटल वीडियो को जूलियट मोरेनो नाम की कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया है। वीडियो में जूलियट सबसे पहले एक कटोरे में बटर चिकन डालती हैं। इसके बाद वह उसमें हैवी क्रीम, कंडेंस्ड मिल्क और चीनी मिलाती हैं। फिर इस पूरे मिक्सचर को ब्लेंडर में डालकर उसे अच्छी तरह से पीस देती हैं ताकि चिकन के टुकड़े पूरी तरह स्मूद हो जाएं। जब मिक्सचर तैयार हो जाता है, तो उसे रातभर के लिए फ्रीजर में रख देती हैं। बाद में उसे आइसक्रीम मेकर में डालकर चर्न करती हैं और कुछ समय बाद ही बटर चिकन से बनी आइसक्रीम तैयार हो जाती है।
वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
वीडियो में जूलियट जब तैयार आइसक्रीम का स्वाद चखती हैं तो वह कहती हैं कि यह काफी स्वादिष्ट है और शायद यह उनकी नई पसंदीदा आइसक्रीम बन सकती है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया थोड़ी अलग रही। सोशल मीडिया यूजर्स को यह आइडिया ज्यादा पसंद नहीं आया। कई लोगों ने कहा कि बटर चिकन जैसी स्वादिष्ट डिश को आइसक्रीम में बदलना मूर्खता है। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि यह दोनों चीजों को एक साथ खराब करने जैसा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
