हमारे देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोग बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। सरकार और कानून से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई तरह की मांग करते हैं लेकिन लोग ये मांगें अपने घर की महिलाओं के लिए करते हैं। अगर सामने कोई दूसरे घर की महिला हो तो वे ना तो उसकी सुरक्षा के बारे में सोचते हैं और ना ही उसकी इज्जत के बारे में। कई लोग तो बस सही मौके की फिराक में रहते है और मौका मिलते ही अपनी गंदी हरकत को अंजाम दे देते हैं।
शख्स की गंदी सोच और नियत आई सामने
हाल में ट्रेन में हुई एक ऐसी ही घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स कैसे मौका मिलते ही अपने सामने खड़ी महिला को गंदी नियत से छूने की कोशिश करता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रेन कोच में महिला खड़े होकर सफर कर रही है। ठीक उसके पीछे खड़ा व्यक्ति जानबूझ कर गंदी नियत से उसके हाथों पर अपना हाथ रख देता है और उसे छूने की कोशिश करता है।
पकड़े जाने पर करने लगा ढोंग
जब महिला को इसका एहसास होता है तो वह उसे पलटकर देखती। ऐसे में उस शख्स को यह समझ आ चुका था कि उसकी इस घटिया हरकत के बारे में महिला को अंदेशा हो गया है। ऐसे में वह तुरंत नींद आने की एक्टिंग करने लगता है। ताकि वह खुद को निर्दोष साबित कर सके। इस पूरी घटना को ट्रेन में ही सवार एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो कि अब खूब वायरल हो रहा है।
लोगों ने की शख्स पर कार्रवाई की मांग
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @PredatorVolk नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 12 लाख लोगों ने देखा और 3900 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसे लोगों का कुछ नहीं हो सकता, इनकी वहीं पर कुटाई होनी चाहिए। नहीं तो ये ऐसे नहीं मानने वाले।" दूसरे ने लिखा, "ऐसे ठरकी लोगों पर पुलिस को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
