वायरल न्यूज़

अजब: इस विदेशी महिला ने अपनी बेटी का नाम रखा इंडिया, वजह जान गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

India Name Foreign Girl: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स एक प्यारी सी छोटी बच्ची से मिल रहा है, जो विदेश से आती हुई प्रतीत होती है। शख्स जब उस बच्ची से उसका नाम पूछा जाता है, तो बच्ची जवाब देती है, 'इंडिया'। बच्ची का जवाब सुनकर शख्स को सुखद अनुभूति होती है।

Image

विदेशी लड़की का नाम इंडिया (इंस्टाग्राम)

India Name Foreign Girl: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक विदेशी महिला और उसकी बेटी नजर आ रही है। यह विदेशी महिला भारत यात्रा पर है। इस दौरान विदेशी महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी का नाम 'इंडिया' रखा है। इसके साथ ही विदेशी महिला ने अपनी बेटी का नाम 'इंडिया' रखने के पीछे की वजह भी बताई है। यह वजह इतनी प्यारी है, जो आपके दिल को छू लेगी।

वीडियो देखकर आप भी हार बैठेंगे दिल

वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करते हुए भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है।वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स एक प्यारी सी छोटी बच्ची से मिल रहा है, जो विदेश से आती हुई प्रतीत होती है। शख्स जब उस बच्ची से उसका नाम पूछा जाता है, तो बच्ची जवाब देती है, 'इंडिया'। बच्ची का जवाब सुनकर शख्स को सुखद अनुभूति होती है। इसके साथ ही वह आश्चर्यचकित भी होता है। इसके बाद वह कैमरा बच्ची की मां की तरफ भी घुमाता है। देखें वीडियो-

इसके बाद शख्स बच्ची की मां से पूछता है कि 'आपने अपनी बेटी का नाम इंडिया क्यों रखा?' इसके बाद मां जो जवाब देती है, वह दिल जीतने वाला है, 'मांं कहती है- क्योंकि भारत एक सुंदर देश है, इतका नाम इतना शांतिपूर्ण है।' वह आगे बताती है कि उसे भारत क्यों इतना पसंद है। वह कहती है कि भारत सुंदर, शांत और समृद्ध संस्कृति वाला देश है। इसके बाद शख्स बच्ची से पूछता है कि क्या वह भारत की अपनी यात्रा का आनंद ले रही है, तो वह बड़े ही उत्साह से बड़ी मुस्कान के साथ 'हाँ' में सिर हिलाती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article