वायरल न्यूज़

बिल्ली ने दिया कुत्ते को ऐसा चकमा! वायरल वीडियो देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

सोशल मीडिया पर जानवरों के हंसी से लोटपोट कर देने वाले वीडियो हमेशा वायरल होते रहते हैं। इस बार एक बिल्ली और कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 22 सेकंड के इस वीडियो में बिल्ली बड़ी चालाकी से कुत्ते के आंखों में धूल झोंक फरार हो जाती है और शिकार होने से बच जाती है।

Image

बिल्ली की चालाकी के आगे कुत्ता भी रह गया दंग (फोटो: X/@buitengebieden)

सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है। जहां पर ना सिर्फ इंसानों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। बल्कि यहां पर जानवरों के भी कई तरह के वायरल वीडियो देखने को मिलते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। जिसमें एक बिल्ली, कुत्ते को गजब का चकमा देती है। इंटरनट पर 22 सेकंड के इस वायरल वीडियो में आप एक बिल्ली और कुत्ता का वीडियो देख सकते हैं।

कुत्ता और बिल्ली का ये क्यूट वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स का आया रिएक्शन

जहां पर बिल्ली को लगता है कि उसके पीछे कोई है और अब उसका शिकार होने ही वाला है तो वह अपना पैर धीरे-धीरे आगे बढ़ाती है। जैसे-जैसे वह अपना पैर का स्टेप आगे लेती है, ठीक वैसे-वैसे कुत्ता भी उसके पीछे अपना पैर आगे बढ़ाता है। तभी बिल्ली वहां बैठ जाती है, अब कुत्ता उस पर हमला करने ही वाला होता है कि वह दुम दबाकर गोली की रफ्तार से भाग जाती है। हालांकि कुत्ता बिल्ली का पीछा करता है, पर उसकी चीते जैसी रफ्तार का कुत्ता भला क्या ही मुकाबला कर पाता है। इस वीडियो को इंटरनेट पर @buitengebieden नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले यूजर ने लिखा: "जानवर कभी-कभी बहुत मजेदार होते हैं", दूसरे यूजर ने लिखा: "ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर शिकारी ही शिकार बन गया है", तीसरे ने लिखा: "मैंने सोचा कि वे एक साथ शिकार कर रहे थे", चौथे ने लिखा: "पहले तो मुझे लगा कि दोनों किसी गुप्त मिशन दस्ते की तरह समन्वय कर रहे हैं।" इस वीडियो को अब तक करीब 6 लाख लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article