वायरल न्यूज़

VIDEO: ट्यूशन टीचर को बच्चे ने गिफ्ट किया पर्स, सरप्राइज देख पिघला मैम का दिल

कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसे देख लोगों का दिल पिघल जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर को उनके एक छात्र ने सरप्राइज गिफ्ट दिया।

Image

टीचर को बच्चे ने गिफ्ट किया पर्स (Instagram/@unfoldingbharat)

शिक्षक हमारे जीवन के सबसे बड़े मार्गदर्शक होते हैं। उनका इज्जत और सम्मान करना हमारा फर्ज है। कई बार सोशल मीडिया पर शिक्षक और छात्रों का अनमोल रिश्ता अक्सर देखने को मिलता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त हम सबके सामने है, जिसमें एक छात्र अपनी ट्यूशन टीचर को गिफ्ट देते नजर आ रहा है। गिफ्ट पाकर टीचर के चेहरे पर जो मुस्कान देखने को मिलती है, वह बहुत ही अनमोल होती है।

बच्चे ने टीचर को दिया गिफ्ट

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक टीचर को उसके छात्र गिफ्ट प्रेजेंट करने के लिए सबसे पहले उन्हें अपनी आंखों पर पट्टी बांधने को कहते हैं। टीचर अपनी आंखों पर पट्टी को बांध लेती हैं लेकिन वे उस बच्चे को चेतावनी देते हुए कहती हैं कि अगर तुमने गिफ्ट बोलकर मेरे हाथ पर छिपकली रखी तो तुम पीट जाओगे। इस पर बच्चा बोलता है कि नहीं, छिपकली नहीं है। फिर बच्चा अपनी टीचर को अपने हाथ फैलाने को कहता है। टीचर अपने हाथ आगे की तरफ फैला देती हैं।

गिफ्ट देख चौंक गईं टीचर

बच्चा उनके हाथ में एक लेडीज़ पर्स रख देता है और फिर अपनी टीचर को अपनी आंखें खोलने के लिए कहता है। फिर बच्चा अपनी टीचर की आंखों से पट्टी को खोलता है। टीचर के आंखों से पट्टी हटते ही वह देखती हैं कि उनके हाथ में बच्चों ने एक पर्स रखा है। यह देख टीचर पहले तो सरप्राइज होती हैं और बच्चे से पूछती हैं कि क्या यह पर्स तुम सच में मेरे लिए ले आए। इस पर बच्चा हां में जवाब देता है। इसके बाद अन्य बच्चे भी यह बोलते हैं कि 'दीदी, यह तो सच में काफी अच्छा है।' बच्चों का इतना सारा प्यार देख टीचर का दिल पिघल जाता है और वे उस बच्चे को गिफ्ट के लिए थैंक्यू बोलती हैं।

वीडियो पर लोगों ने बरसाया अपना प्यार

टीचर और इन नन्हें बच्चों का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @unfoldingbharat नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं, जहां कुछ यूजर्स ने बच्चों के इस प्यारे से गेस्चर पर दिल खोलकर अपना प्यार लुटाया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article