वायरल न्यूज़

Viral Video: कुल्लू में 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती संग एक महीने पहले रचाई शादी, जानें क्यों अब हो रही है चर्चा

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक बुजुर्ग ने एक महीने पर 35 साल की युवती से शादी की थी। लेकिन, अब इस दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

चर्चा में है कपल (तस्वीर साभार- @shimla_view_spot)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है। यहां कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में हिमाचल के कुल्लू से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक बुजुर्ग ने 35 की युवती संग एक महीने पहले शादी (Wedding Video) रचाई थी। लेकिन, अब अचानक इस कपल की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, कुल्लू के गुशैणी स्थित उपमंडल बंजार में एक महीने पहले 66 साल के एक बुजुर्ग ने 35 साल की युवती संग शादी रचाई थी। अब उनकी शादी बंजार के साथ-साथ पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। अब आप सोच रहे होंगे कि शादी एक महीने पहले हुए थी, लेकिन अब उसकी चर्चा क्यों हो रही है? दरअसल, दोनों के नृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह नृत्य लोगों को काफी पसंद आ रहा है और उन दोनों की तारीफ भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं शादी के करीब तीन हफ्ते हो गए हैं और दो दिन पहले दोनों ने थिरमला गांव में एक रिसेप्शन रखी थी। देखें वीडियो...

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कपल

इसमें दोनों पति-पत्नी ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ नाटी डाली। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि 66 साल का दूल्हा सोनी माता-पिता की मौत के बाद से अकेला रहता है, जबकि उनका भाई अलग रहता है। उन्होंने कहा कि दोनों शादी करके बहुत खुश हैं। वहीं दुल्हन ने कहा कि वह बहुत खुश है और अपने पति की सेवा करेगी। अब इस शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है। लोगों दोनों को बधाई भी दे रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को भी शेयर कर रहे हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article