वायरल न्यूज़

Video: भागती तो शायद नहीं बचती! 300 किलो के भालू के सामने महिला ने बचने के लिए अपनाया गजब का तरीका

Wildlife Viral Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ जंगल में ट्रैकिंग कर रही थी। तभी अचानक एक विशाल ग्रिजली भालू उनके पीछे पड़ गया।

Image

महिला के पीछे पड़ा भालू (X/@TonyLaneNV)

जंगल की दुनिया से जुड़ा एक वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला की जान के पीछे भालू पड़ा था। ऐसे में महिला भागने के बजाय उससे बचने के लिए जो रास्ता अपनाया, उससे उसकी जान बच गई। अगर शायद वह भालू को देख भागती तो वह उस भालू का शिकार बन जाती।

महिला और उसके कुत्ते के पीछे पड़ा भालू

वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) सोशल साइट एक्स पर @TonyLaneNV नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो कनाडा का बताया जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ जंगल में ट्रैकिंग कर रही थी। तभी अचानक एक विशाल ग्रिजली भालू उनके पीछे पड़ गया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ग्रिजली भालू के सामने डटी रही महिला

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि करीब 300 किलो वजनी ग्रिजली भालू महिला और उसके कुत्ते के पीछे पड़ा हुआ है। महिला के कुत्ते के पीछे तो वह ऐसे लगा हुआ है जैसे वह मौका मिलते ही उसे खा जाएगा। ऐसे में महिला बार-बार पीछे मुड़कर उसे भगाने की कोशिश करती है। महिला को वीडियो में आप तेज आवाज में, "दूर जाओ... नहीं... वापस जाओ..." कहत हुए सुन सकते हैं। हांलाकि महिला के मन में डर तो था लेकिन उसने उस डर को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

महिला ने बचाई अपनी जान

कुछ देर बाद भालू अचानक तेज रफ्तार से महिला की तरफ दौड़ पड़ता है। यह पल इतना डरावना था कि किसी का भी दिल बैठ जाए। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि महिला भागी नहीं। वह लगातार पीछे हटती रही और ऊंची आवाज में भालू को डराकर भगाने की कोशिश करती रही। कुछ सेकंड तक ऐसा लगा कि अब भालू महिला और उसके कुत्ते को दबोच लेगा, लेकिन महिला की हिम्मत ने हालात बदल दिए। आखिरकार ग्रिजली भालू रुक गया। उसने कुछ पल महिला को देखा और फिर वापस जंगल की ओर लौट गया। इसके बाद महिला ने राहत की सांस ली और अपने कुत्ते के साथ तुरंत वहां से निकल गई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article