Video: खुले आसमान में पैराग्‍लाइडिंग करते हुए शेफ ने बनाई चॉकलेट, वीडियो देख हैरत में पड़े यूजर्स

Shaswat Gupta

Updated Nov 7, 2024, 09:34 IST

Viral Video: हाल ही में एक शेफ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो पैराग्‍लाइडिंग करते हुए आसमान में ही चॉकलेट बनाने लगता है। उड़ान से पहले वो चॉकलेट के तापमान की जांच करता है। जैसे ही पैराग्लाइडिंग शुरू करने के बाद हवा में ही वो पिघली हुई चॉकलेट को मिक्‍स करना शुरू कर देता है। उसका स्‍वाद चखने के बाद वो चॉकलेट को खरगोश के आकार के जार में डालता है। उड़ान की हल्की उथल-पुथल के बावजूद उसके किनारों को सटीकता से कोट करता है। जार को पूरी तरह से भरने के बाद वह चॉकलेट बेस भी बनाता है। नीचे उतरते ही वो हवा में बनी एक मोल्डेड चॉकलेट को पेश करता है।