VIDEO: सड़क पर मस्ती में जा रहे थे लोग, कौए ने सबका किया ऐसा हाल, देखकर कहेंगे- 'भाई दिन बन गया'

Times Now Digital

Updated Oct 5, 2023, 18:15 IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं लोग सड़क पर मस्ती में जा रहे हैं। अचानक एक कौआ बारी-बारी से लोगों पर मजे लेते हुए हमला करने लगता है। जिस तरह का माहौल बनता है और उसे देखकर लोगों का दिन बन गया।