Daayra: करीना कपूर 2 साल बाद करेंगे बड़े पर्दे पर वापसी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Abhay

Updated Sep 17, 2026, 11:24 IST

करीना कपूर (Kareena Kapoor) जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। वो मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की आने वाली फिल्म दायरा (Daayra) में पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) के साथ नजर आएंगी। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे मेघना गुलजार ने लिखा भी है और डायरेक्ट भी किया है। करीना कपूर इस फिल्म के साथ 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। करीना कपूर के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर 18 सितंबर से देख पाएंगे।