US Tariff India को लेकर 100% टैरिफ की चर्चा के बीच इस कानून की वास्तविक व्यवस्था समझना जरूरी है। कानून खुद भारत पर सीधे 100% टैरिफ लागू नहीं करता और इसके अंतिम टेक्स्ट में भारत का नाम भी नहीं है।इसके बजाय कानून ऐसा सिस्टम बनाता है, जिसके तहत कुछ देश अतिरिक्त ड्यूटी के दायरे में आ सकते हैं, अगर वे रूसी कच्चे तेल या प्राकृतिक गैस की खरीद अथवा प्रतिबंधों से बचने से जुड़ी निर्धारित कानूनी शर्तों के दायरे में आते हैं। तो आखिर 100% Tariff का भारत से क्या कनेक्शन है? कानून में क्या प्रावधान हैं और इसका भारत-अमेरिका व्यापार पर संभावित असर क्या हो सकता है?