Viral Video: मगरमच्छ ने किया बाघ पर हमला, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस कड़ी में नैनीताल के कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाल क्षेत्र से एक चौंकाने वाला नजारा सामने आया है। इसमें एक मगरमच्छ ने खतरनाक अंदाज में बाघ पर हमला कर दिया। बड़ी मुश्किल से बाघ मगरमच्छ के जबड़ों से बच पाता है। यह शॉकिंग नजारा कैमरे में कैद हो गया और अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited