Funny Video: लड़के को डांस करता देख कुत्ता भी मटकाने लगा कमर, जुगलबंदी से दोनों ने लूट ली महफिल

Times Now Digital

Updated Dec 5, 2023, 17:47 IST

Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है। यहां आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक लड़का कुत्ते के साथ मस्त होकर ठुमके लगा रहा है। जिस तरह दोनों डांस कर रहे हैं उसने लोगों का दिल जीत लिया। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।