Samarth by Hyundai: Rise Bionics के साथ समावेश को बढ़ावा

Times Now Digital

Updated Oct 24, 2025, 11:21 IST

Rise Bionics दिव्यांगजनों के लिए ऐसे prosthetics और orthotics बनाता है जो न सिर्फ एडवांस तकनीक से तैयार होते हैं, बल्कि हर किसी की पहुंच में और किफायती भी हैं। यहां advanced 3D scanning के जरिए शरीर के उस हिस्से की बारीकी से माप ली जाती है, जिसे सपोर्ट की जरूरत होती है- चाहे वह सिर और रीढ़ हो या फिर हाथ और पैर। इस सटीक माप के आधार पर कुछ ही घंटों में ऐसा assistive device तैयार किया जाता है, जो व्यक्ति के शरीर की जरूरतों से पूरी तरह मेल खाता है। हर prosthetic सिर्फ चलना-फिरना आसान नहीं बनाता, बल्कि आत्मविश्वास, स्वतंत्रता और उम्मीद का प्रतीक है। अपने innovation के जरिए Rise Bionics दिव्यांगजनों को सशक्त बना रहा है और एक ऐसे समाज की ओर कदम बढ़ा रहा है, जहां समावेश और सशक्तिकरण सिर्फ बातें नहीं, बल्कि हकीकत बन सकें।This is a sponsored feature.