Rashtravad | डिलिमिटेशन पर 'मनुस्मृति' राग, बीजेपी बोली 'काला दाग'?

Times Now Digital

Updated Nov 28, 2026, 18:47 IST

Rashtravad Debate Show With Rakesh Pandey | केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाए जा रहे संशोधित परिसीमन (Delimitation) विधेयक को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। वहीं Congress सहित विपक्षी दल (INDIA गठबंधन) परिसीमन विधेयक का विरोध कर रहे हैं। विपक्ष के नेताओं द्वारा अक्सर सरकार की नीतियों और संवैधानिक बदलावों की आलोचना करते हुए उन पर 'संविधान के बजाय मनुस्मृति लागू करने' या सामाजिक और क्षेत्रीय असमानता बढ़ाने का आरोप लगाया जाता रहा है. और वहीं BJP ने विपक्ष के इन आरोपों को खारिज करते हुए उन पर पलटवार किया है। बीजेपी का तर्क है कि महिला आरक्षण को लागू करने और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व को अद्यतन करने के लिए परिसीमन आवश्यक है, और विपक्ष द्वारा इसका विरोध करना या भ्रामक प्रचार करना लोकतंत्र के खिलाफ है।