साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की आने वाली फिल्म 'ट्रेन' (Train) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। माइस्किन (Mysskin) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सस्पेंस, एक्शन और रोमांच का जबरदस्त मेल देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में एक तेज रफ्तार ट्रेन और उसके यात्रियों की जिंदगी खतरे में नजर आती है। ट्रेन के ब्रेक फेल होने और यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी के बीच विजय सेतुपति एक बड़े संकट से जूझते दिखाई देते हैं। फिल्म में नासर (Nassar), श्रुति हासन (Shruti Haasan), नरैन (Narain) और केएस रविकुमार (KS Ravikumar) भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।