Rashtravad : मोदी के पास दो-तिहाई बहुमत, अगला चुनाव 815 सीटों पर?

Times Now Digital

Updated Nov 27, 2026, 18:39 IST

Rashtravad : क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर 2029 के लोकसभा चुनाव पर है? परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयकों को लेकर देश की सियासत में हलचल तेज है। 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में सरकार इन मुद्दों पर आगे बढ़ सकती है। लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 तक करने का प्रस्ताव, राज्यों को 50 फीसदी अधिक सीटें देने की चर्चा और दो-तिहाई बहुमत का गणित—इन सबके बीच विपक्ष की रणनीति पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने परिसीमन बिल के समर्थन के लिए सांसदों को 150 करोड़ रुपये देने का आरोप लगाया है।