News Ki Pathshala | Mradul Sharma: चीन का प्लान, ढाका में नया 'पाकिस्तान' ? | Sheikh Hasina

Times Now Digital

Updated Nov 24, 2026, 22:51 IST

News Ki Pathshala With Mradul Sharma: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने 16 दिसंबर को 'विजय दिवस' के मौके पर ढाका लौटने का ऐलान किया है। उनकी घर वापसी की खबर से पहले ही बांग्लादेश में सियासी पारा चढ़ गया है—एक तरफ हसीना के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं, तो दूसरी तरफ ढाका में मजदूरों का विरोध प्रदर्शन भी तेज हो गया है। इस हलचल के बीच यह दावा भी किया जा रहा है कि हसीना की वापसी होते ही तारिक रहमान इस्तीफा दे सकते हैं। इतना ही नहीं, बांग्लादेश में जारी इन प्रदर्शनों और उपद्रव के पीछे चीन की साजिश होने की चर्चा भी जोरों पर है। आखिर क्या है इस पूरे मामले की सच्चाई? देखिए ये खबर..