News Ki Pathshala | Mradul Sharma: पानी-मसाले में निकला जहर..बेहद चौंकाने वाला खुलासा!

Times Now Digital

Updated Nov 23, 2026, 23:03 IST

News Ki Pathshala | Mradul Sharma: Bisleri पर FSSAI का बड़ा एक्शन हुआ है. जिस बोतलबंद पानी को लोग भरोसे के साथ पीते हैं, उसी बिसलेरी के खिलाफ अब खाद्य सुरक्षा नियामक ने सख्त कदम उठाया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। यह कार्रवाई कंपनी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का सैंपल जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद की गई है। इसी खबर के सामने आने के बाद Times Now Navbharat ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में मसालों को लेकर भी एक 'मिर्ची सेठ' पर सनसनीखेज खुलासा किया है. इस खुलासे को देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आप जो मसाले खा रहे हैं क्या वो असली है या आप भी इन मसालों को खाकर बीमारी को दावत दे रहे हैं. देखिए मृदुल शर्मा के साथ 'न्यूज की पाठशाला' में जबरदस्त विश्लेषण..