Sushant Sinha News ki Pathshala (26-February-2026): पीएम मोदी का महज 30 घंटे वाला इजरायल दौरा बेहद सफल रहा है, इसमें बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पूरी दुनिया में पीएम मोदी के दौरे की चर्चा हो रही है। पीएम मोदी और इजरायल के पीएम के बीच डेलीगेशन लेवल की वार्ता हुई। जिसमें भारत और इजरायल के बीच AI,साइबर सिक्योरिटी समेत 16 समझौते हुए हैं। इसके मुताबिक दोनों देशों के बीच 'डिफेंस पार्टनरशिप' और बढ़ेगी।इसमें क्वांटम, क्रिटिकल मिनरल्स और इमरजेंसी टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने पर भी समझौता हुआ है। पीएम मोदी और नेतन्याहू भारत और इजराइल की पार्टनरशिप को शानदार मुकाम पर ले गए है। मिलिट्री हार्डवेयर के ज्वाइंट प्रोडक्शन, साझा डेवलपमेंट पर जोर देने के साथ ही ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी पर जोर दिया जाएगा।'स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का ऐतिहासिक दर्जाभारत-इजरायल संबंधों को 'स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का ऐतिहासिक दर्जा दिया गया है। वहीं इस दौरे की खास बात यह कि अब भारत का UPI इजराइल में भी चलेगा। साथ ही भारत और इजरायल के बीच जल्द ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर भी मुहर लग सकती है।लाखों किसानों की आय और उत्पादकता में बढ़ोत्तरी होगीएग्रीकल्चर में इजरायल की टेक्नोलॉजी की मदद ली जाएगी। विलेजिस ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे जिससे लाखों किसानों की आय और उत्पादकता में बहुत बढ़ोत्तरी होगी।