Ukraine Drone Attack के बाद गुस्से में Putin, यूक्रेन में होने वाला है बड़ा हमला ?
रूसी राष्ट्रपति पुतिन बेहद गुस्से में हैं... और इस गुस्से की वजह है यूक्रेन का वो ड्रोन हमला जिससे रूस को हजारों करोड़ का नुकसान पहुंचा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी बीते 1 जून को हुए ड्रोन हमलों का माना है और कहा है कि देशभर के 5 सैन्य एयरबेस को निशाना बनाया गया, जिससे कई विमानों को नुकसान पहुंचा था। हालांकि, कितने विमान क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसकी सटीक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि यूक्रेन ने जिस तरह से इन हमलों का अंजाम दिया है उसने रूस को भी चौंका दिया है।
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited













