SDM JYOTI MAURYA CASE: पत्नी ज्योति से माफी मांगने को तैयार आलोक !

Times Now Digital

Updated Jul 9, 2023, 13:23 IST

SDM JYOTI MAURYA CASE:SDM ज्योति मौर्य प्रकरण में नया मोड़ आ गया है. पति आलोक मौर्या के ताजा बयान ने तो पूरी कहानी ही पलट कर रख दी है. बता दें कि आलोक ने SDM पत्नी ज्योति मौर्य पर कई संगीन आरोप लगाए थे. आलोक का आरोप था कि उनकी पत्नी ज्योति का किसी और के साथ अफेयर है और वो दोनों मिलकर उन्हें जान से मारने की साजिश रच रहे हैं. आलोक और उनका परिवार का आरोप है कि ज्योति को शादी के बाद उन्होंने पढ़ाया लिखाया इस काबिल बनाया कि वो SDM बन गईं और अब वो पति को धोखा दे रही हैं लेकिन अब आलोक के बयान ने पूरी कहानी ही पलट कर रख डाली.Times Now Navbharat से खास बातचीत में आलोक का कहना है कि वो बच्चों के खातिर इस पूरे विवाद को सुलझाना चाहते हैं. वो फिर से एक होना चाहते हैं.