Rashtravad Debate Show: 403 सीटों का सवाल, सिर्फ 20 मिनट चर्चा, आगे क्या? | UP Elections 2027

Times Now Digital

Updated Nov 23, 2026, 18:33 IST

Rashtravad Debate Show: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है। दोनों दलों के नेताओं के बीच हुई बैठक महज 20 मिनट में खत्म हो गई। हालांकि, बैठक के बाद दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने सीट बंटवारे को लेकर सकारात्मक नतीजे आने की उम्मीद जताई है। वहीं, इस संक्षिप्त बैठक के बाद सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। एबीपी न्यूज़ के संवाददाता बलराम पांडेय के मुताबिक, बैठक के बाद सामने आई तस्वीरों में नेताओं की बॉडी लैंग्वेज को लेकर सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि कांग्रेस की ओर से गठबंधन में ज्यादा सीटों की मांग रखी गई है। ऐसे में अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि 2027 के चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का फॉर्मूला क्या तय होता है। देखिए इसी मुद्दे पर देश का पसंदीदा डिबेट शो, राकेश पाण्डेय के साथ राष्ट्रवाद..