Prithviraj Chavan on Operation Sindoor: कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान से हंगामा! Explainer

Times Now Digital

Updated Dec 17, 2025, 16:15 IST

Prithviraj Chavan on Operation Sindoor:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है.चव्हाण ने आपरेशन सिंदूर पर ही सवाल उठा दिए.पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले ही दिन भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा और भारतीय वायुसेना पूरी तरह से ठप रही.चव्हाण ने कहा कि 7 मई को करीब आधे घंटे तक चली हवाई झड़प में भारतीय पक्ष को भारी नुकसान हुआ, चाहे लोग इसे मानें या न मानें. उन्होंने यहां तक दावा कर दिया कि इस दौरान भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए गए और वायुसेना का एक भी विमान उड़ान नहीं भर सका.