इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है. इजराइल और फिलिस्तीन में अबतक हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि हजारों लोग घायल हैं. फिलिस्तीन में तो हद से ज्यादा तबाही हुई है. इजराइल के हमलों में यहां सबसे ज्यादा आम नागरिकों की मौत हुई है. फिलिस्तीन के समर्थन में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच यूपी के लखीमपुर खीरी में तो पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल ने फिलिस्तान के समर्थन में चंदा जुटाना शुरू कर दिया और उन्हें ऐसा करना महंगा पड़ गया. आरोपी कांस्टेबल को योगी सरकार ने सस्पेंड कर दिया.