PAKISTANI SEEMA HAIDER LOVE STORY: क्यों भारत की मुरीद हुईं सचिन की दीवानी सीमा हैदर !

Times Now Digital

Updated Jul 10, 2023, 13:43 IST

PAKISTANI SEEMA HAIDER LOVE STORY:अपने प्यार को पाने के खातिर पाकिस्तान से भागकर भारत आईं सीमा हैदर इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ सुर्खियों में बनी हुई हैं. भारत के सचिन मीणा को अपना दिल दे बैठीं सीमा पहले से 4 बच्चों की मां हैं. वो अपने पहले पति गुलाम हैदर से इतना तंग आ गईं कि उन्होंने पाकिस्तान से भागकर हिंदुस्तान में सचिन के साथ जिंदगी गुजारने की ठानी.वो अब भारत में ही रहना चाहती हैं.क्यों भारत की मुरीद हुईं सचिन की दीवानी सीमा हैदर उन्हीं की जुबानी सुनिए