Pakistan गई Anju से Nasrullah के निकाह के बाद, पिता को झकझोर दिया, Anju हमारे लिए मर गई ?

Times Now Digital

Updated Jul 27, 2023, 17:11 IST

भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने इस्लाम धर्म कबूल लिया है और फातिमा नाम से नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है. बेटी अंजू के धर्म परिवर्तन और निकाह को लेकर पिता का बयान सामने आया है. अंजू के पिता गयाराम थॉमस का कहना है कि अब उन्हें अपनी बेटी से कोई लेना-देना नहीं है, वह अब जो चाहे करे. उन्होंने कहा कि अंजू के दिमाग में क्या चल रहा है उन्हें क्या पता? जो लड़की घर से चली गई, वह हमारे लिए मर गई. उसने अपने पति और दो बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा।