Nepali Gurkha Russian Army में शामिल हो Ukraine के खिलाफ लड़ रहे हैं युद्ध ?

Times Now Digital

Updated Dec 9, 2023, 20:31 IST

अगर जंग के मैदान में कोई कहे कि उसे डर नहीं लगता तो या तो वो झूठ बोल रहा है या वो गोरखा है। गोरखा सिपाही मतलब बहादुरी का पर्याय। भारतीय सेना में ब्रिटिश दौर से ही गोरखा रेजिमेंट की बहादुरी के किस्से दर्ज हैं। भारत के लिए हर जंग में गोरखा रेजिमेंट ने बहादुरी की नई मिसाल रची है। लेकिन पड़ोसी देश नेपाल से गोरखा सैनिक घर से 4 हजार किलोमीटर यूक्रेन में तैनात हैं और रूस की तरफ से युद्ध लड़ रहे हैं। 6 गोरखा सिपाही तो रूस की तरफ से जंग लड़ते हुए शहीद तक हो चुके हैं।