Lebanon, Syria को Israel से पंगा लेना पड़ा भारी ! कहर बनकर टूटी इज़राइली Air Force

Times Now Digital

Updated Oct 25, 2023, 16:54 IST

इजराइल-हमास के बीच शुरू हुई जंग का दायरा लेबनान और सीरिया तक फैल चुका है. सीरिया में अमेरिका एयरबेस पर हमला हुआ जिसमें 24 अमेरिक सैनिकों के घायल होने की खबर है. इस हमले के पीछे ईरान का हाथ बताया जा रहा है,वहीं लेबनान में हिजबुल्लाह की ओर से इजराइल पर हमले हो रहे हैं. इजराइल पूरी ताकत के साथ इन हमलों का जवाब दे रहा है.इजरायली एयरफोर्स ने सीरिया से हुए हमले के जवाब में बमबारी की. इस दौरान सीरिया की सेना के ठिकानों को निशाना बनाया गया. सीरिया के एयर डिफेंस इंस्टॉलेशन पर हमला किया गया.