Karni Sena Sukhdev Singh Gogamedi हत्याकांड का आरोपी Rohit Singh Rathore कौन है?

Times Now Digital

Updated Dec 6, 2023, 16:15 IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में श्री राष्ट्रीय करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस घटना में शामिल दो आरोपियों की पहचान की है. इनमें से एक का नाम रोहित सिंह राठौड़ है. वह राजस्थान के नागौर जिले के मकराना का रहनेवाला है. रोहित के घर पर फिलहाल ताला लगा है. पड़ोसियों ने रोहित के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं.