Israel Hamas War: बंधकों की मुक्ति को लेकर क्या अब हमास पर बढ़ने लगा दबाव?

Times Now Digital

Updated Oct 18, 2023, 14:05 IST

Israel Hamas War: बंधकों की मुक्ति को लेकर अब हमास पर दबाव बढ़ने लगा है. हमास बंधक बनाए गए सैकड़ों इजराइली नागरिकों को रिहा करने के लिए तैयार हो गया है, लेकिन इसके लिए उसने एक शर्त रखी है. हमास ने कहा कि यदि इजराइल गाजा पर हमला करना बंद कर दे तो वह बंधकों को रिहा कर देगा. सात अक्तूबर को हमास ने इजराइल की सीमा में घुसकर उस पर सबसे घातक हमला किया था. हमास के हमले में 1400 से ज्यादा इजराइली मारे गए हैं. वहीं हमास ने 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया. जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजर्ग शामिल है. हमास बंधक बनाए गए लोगों का वीडियो जारी कर साइकोलॉजकल वारफेयर चल रहा है और यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वह बंधकों का ख्याल रख रहा है.#timesnownavbharatoriginals#tnnoriginals