Israel-Hamas War : युद्ध के बीच हमास के टॉप लीडर ने किससे की मुलाकात,दुनिया में हड़कंप !

Times Now Digital

Updated Oct 15, 2023, 11:28 IST

7 अक्टूबर को Hamas के हमले के बाद से गुस्से से भरा बैठा इजराइल अब हमास और उसके मददगारों की कमर तोड़ने में लगा है.गाजा पट्टी पर इजरायली सेना हमास के ठिकानों पर कहर बनकर टूट रही है.इजरायली सेना ने हमास के सैकड़ों ठिकानों को तबाह कर दिया है. इजराइली डिफेंस फोर्स उत्तरी गाजा इलाके पर कब्जा करने की कोशिश में है.इजराइल और फिलिस्तीन के बीच इस जंग में सिर्फ हमास ही नहीं लेबनानी संगठन हिजबुल्लाह भी कूदा हुआ है. ईरान की तरफ से हमास और हिजबुल्लाह को पूरा समर्थन मिल रहा है.ईरान के विदेश मंत्री ने हमास के टॉप लीडर इस्माइल हानियेह से मुलाकात कर जंग में इजरायल के खिलाफ उसे पूर्ण समर्थन देने की बात कही है.