योगी आदित्यनाथ ने चीन सीमा के निकट तैनात सेना के जवानों से मुलाकात की. वह भारत के सबसे आखिरी गांव माणा भी गए. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सैनिक भी खासे उत्साहित दिखे. उन्होंने यहां 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए.