ED Summons Kejriwal:दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद क्या अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 नवंबर को गिरफ्तार होंगे? आम आदमी पार्टी ने आशंका जताई है कि 2 नवंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है. AAP नेता और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने दावा किया कि ऐसी आशंका है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने के बाद दो नवंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लेगी.