AAP MP Raghav Chadha पर 5 सांसदों ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या है मामला ?

Times Now Digital

Updated Aug 8, 2023, 15:52 IST

AAP MP Raghav Chadha पर 5 सांसदों ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या है मामला ? दिल्ली सर्विस बिल 7 जुलाई को राज्यसभा से भी पारित हो गया. लोकसभा से यह बिल पहले ही पारित हो चुका था. हालांकि यह बिल पारित होते ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा विवाद में पड़ गए हैं. उन पर पांच राज्यसभा सांसदों ने फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत की गई है. इस विधेयक के ज़रिए मोदी सरकार उस अध्यादेश को कानून बना रही है, जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल के पास दिल्ली में अधिकारियों की पोस्टिंग या ट्रांसफर का अधिकार होगा.