India Navy Personnels Qatar:कतर में आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को फांसी की सजा सुनाए जाने से हिंदुस्तान गुस्से में है और कतर की अदालत के इस फैसले को लेकर सवाल उठ रहे हैं.आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले कतर ने इन 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों पर इजराइल के लिए जासूसी का इल्जाम लगाया है और इसी के चलते उन्हें मौत की सजा सुनाई गई है. जाहिर है कतर सीधे-सीधे भारत से पंगा ले रहा ये जानते हुए भी के उसे भारत से पंगा लेना बहुत महंगा पड़ेगा.