बर्थडे के दिन सीएम पद की शपथ लेने वाले पहले सियासी दिग्गज बने Bhajan Lal Sharma

Times Now Digital

Updated Dec 15, 2023, 21:02 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री के तौर पर भजनलाल शर्मा ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल के बाहर शपथ ग्रहण ले ली है. उन्हें मंगलवार को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया और इसके साथ ही वह राज्य की राजनीति के केंद्र में आ गए। भरतपुर की एक ग्राम पंचायत के सरपंच रहे शर्मा अब राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने शुक्रवार को यहां ऐतिहासिक अल्‍बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली।