Parliament Security Breach: डेढ़ साल हुई संसद सेंधमारी की साजिश..घुसपैठ का मास्टर माइंड कौन?

Times Now Digital

Updated Dec 14, 2023, 23:49 IST

Parliament Security Breach (संसद सुरक्षा सेंध) मामले की जांच तेज हो चुकी है। मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों आरोपियों को 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जहां एक ओर पुलिस जांच में आरोपी मनोरंजन के कई दिनों तक संसद की रेकी करने की बात सामने आई है। वहीं दूसरी ओर सेंधमारी की करीब डेढ़ सालों से साजिश किए जाने की बात भी कही जा रही है।