Video: नदी के तेज बहाव में बह गई बुलेरो कार, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Pranjul Srivastava

Updated Jul 27, 2024, 22:28 IST

MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में दो दिन हुई तेज बारिश के बाद शनिवार को भी रिमझिम जारी रही। इस बीच सलेहा थाना क्षेत्र के ग्राम बधौरा की नदी के तेज बहाव में एक बुलेरो कार बह गई, जिसमें सवार ड्राइवर ने कार से कूंदकर अपनी जान बचाई। वहीं इस दौरान नदी के पास मौजूद ग्रामीण ने रस्सी से कार को बांधकर खींचते नजर आए। हालांकि, ग्रामीण इस देशी जुगाड़ में कार को खींचने में असफल रहे।