Zohra Jabeen Song Teaser Out: रमजान के दूसरे दिन सिकंदर के गाने का टीजर आया सामने, खुले बाल और काले लंहगे में कमाल लगी रश्मिका मंदाना

Poonam Shukla

Updated Mar 3, 2025, 16:38 IST

फिल्म 'सिकंदर' का पहला गाना 'जोहरा जबीं' के गाने का टीजर रिलीज हो गया है। अब फैंस इस गाने का इंतजार कर रहे हैं। गाने की म्यूजिक से समझ आ रहा है कि ये गाना एक एनर्जी से भरपूर डांस नंबर होने वाला है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर धमाल करने वाली है। इस गाने के टीजर में दोनों की कमाल की केमिस्ट्री नजर आ रही है। वहीं रश्मिका ने काले रंग का लंहगा कैरी किया है। वहीं सलमान खान ने काले रंग का कर्ता पहने नजर आ रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और ए.आर. मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बन रही 'सिकंदर' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। 'जोहरा जबीं' का पूरा गाना कल यानी 04 मार्च को रिलीज होगा। वहीं सलमान खान की फिल्म ईद के दिन रिलीज होगी।