यूट्यूबर Gaurav Taneja की पत्नी Ritu Rathee ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा 'अब आप मुझे बताओगे'...

Khushboo Dogra

Updated Oct 1, 2024, 16:14 IST

Gaurav Taneja Wife Ritu Rathee On Divorce Rumours: फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा और ऋतु राठी इन दिनों अपनी तलाक की खबरों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरव और ऋतु जल्द ही तलाक लेने वाले हैं, हालांकि इस कारण चीटिंग बताया जा रहा है। इन सब शोर के बीच अब ऋतु राठी ने चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है। ऋतु फैंस को कहती हुई नजर आई कि मैं अबला नारी नहीं हूं, आप सब हमारे मामले के बीच में मत आएं। अब आप मुझे बताओगे की गौरव की गौरव कैसा है हमारा रिश्ता कैसा है? अभी आप मेरे मामले से दूर रहे मुझे किसी की जरूरत नहीं है। हालांकि इस पूरे वीडियो में ऋतु ने तलाक की खबरों का खंडन नहीं किया। बात दें दोनों स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में भी नजर आ चुके हैं।