YRKKH Update: पोद्दार और गोयनका परिवार ने अरमान-अभिरा संग मनाई होली, मुंह ताकती रह गईं दादीसा

ashna malik

Updated Mar 14, 2025, 19:30 IST

टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होली का त्यौहार बेहद धूमधाम से मनाया गया। पूरा कोरस गैंग और गोयनका परिवार अभिरा और अरमान के साथ होली के रंग में रंगा दिखाई दिया। वहीं दूसरी ओर दादी सा, विद्या और संजय बंसल उन्हें साथ में देख कुढ़ते नजर आए। विद्या ने अभिरा को ब्लैकमेल कर अरमान से बात करने की कोशिश की। लेकिन अरमान ने विद्या की बातें सुनने से साफ इंकार कर दिया। यहां तक कि विद्या के सामने अपनी मां शिवानी का भी स्टैंड लिया।