Yeh Rishta Kya Kehlata Hai update: अभिरा बताएगी अरमान को दिल की बात, रुही को होगी जलन

Khushboo Dogra

Updated Apr 19, 2024, 15:07 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai update: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में कहानी में आगे क्या होने वाला है जानिए इस वीडियो में। अभिरा अरमान के प्रति अपने प्यार का इज़हार करने को लेकर दुविधा में है। अरमान के आने पर वह खुद से अपनी भावनाओं के बारे में बात करती है। वह अभिरा को हैरान कर उसकी भावनाओं के बारे में पूछता है। अभिरा उसके सामने अपने प्यार का इज़हार कर देती है।