Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभिरा में बढ़ीं नजदीकियां, रूही को हुईं जलन

प्रियंका झा

Updated Apr 14, 2024, 20:44 IST

स्टार प्लस का पॉपुलर रियलिटी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में अभिरा और अरमान एक-दूसरे के करीब नजर आते हैं। दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए दिखाई देते हैं। अभिरा सो जाती हैं, तभी रूही अरमान के पास आती है। रुही अरमान से पूछती हैं कि क्या तुमने अभिरा को तलाक दे दिया है। अरमान रूही को समझाने की कोशिश करता है। लेकिन रूही बिना कुछ सुने चली जाती है। वहीं, अभिरा को भी धीरे-धीरे समझ आ गया है कि वो अरमान को पसंद करती है। क्या अरमान अभिरा को तलाक देकर रूही के पास वापस चला जाएगा। इसके लिए आपको अपकमिंग एपिसोड के ऑनएयर होने का इंतजार करना होगा।