Ye Baarish : मॉनसून का मजा डबल कर देगा "ये बारिश" सॉन्ग, हसीन वादियों में हुआ है शूट

archana vashisht

Updated Aug 6, 2025, 17:31 IST

e Baarish : इस मॉनसून अगर आप अपने दिल के जज़्बातों से जुड़ा कोई गाना सुनना चाहते हैं, तो Zee Music और Bhatadia Enterprises ने आपके लिए पेश किया है - "ये बारिश"। गाने के बोल, "ये बारिश नहीं मेरे आंखों की नमी है… , आपके भीतर के दर्द को बखूबी बयां करते हैं। गाने में बाबा हर्षित, दीपाली बब्बर और अनुष्का पांडे की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। गाने की शूटिंग मसूरी-देहरादून की हसीन वादियों और लखनऊ की दिलकश लोकेशन्स पर हुई है, जो इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है। यह गाना यकीनन इस मॉनसून हर सुनने वाले के दिल में अपनी जगह बना लेगा।“ये बारिश” सॉन्ग को सारेगामा फेम जॉय चक्रवर्ती ने AWAAZ दी है, जो कि संगीत जगत का एक जान माना नाम है। वहीं सॉन्ग में कुछ शायरी भी है, जिसे उत्तराखंड के DIG अमिताभ श्रीवास्तव ने आवाज दी है, जिन्हें ‘सिंगर इन खाकी’ के नाम से भी जाना जाता है। संगीतकार सोमित शर्मा हैं। अलौकिक राही और देवरिया जनपद के युवा कवि रवि वर्मा ने गीत के बोल लिखे हैं ।अलौकिक राही ने इसका निर्देशन किया है, जो जाने-माने बॉलीवुड राइटर भी हैं।