HAQ Official Trailer: अपने हक के लिए पूरे कानून को बदल देने वाली महिला की कहानी, जिसने रचा इतिहास

archana vashisht

Updated Oct 27, 2025, 20:29 IST

Haq Official Trailer: इमरान हाशमी और यामी गौतम की अपकमिंग मूवी 'हक' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी शाज़िया बानो के किरदार पर बुनी है, जिसे उसका पति अब्बास तलाक दे देता है। शाजिया अपने तीन बच्चों को साथ लेकर कोर्ट में खड़ी हो जाती है और अपने हक के लिए लड़ती है। पीढ़ियों से चलते आ रहे अपने धर्म के रिवाज को तोड़ते हुए शाज़िया बानो अपना हक कमाती है। बेशक से सारा संस्कार उसके खिलाफ चला जाए। फिल्म को सुपर्ण एस वर्मा ने डायरेक्ट किया है। इसे टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विशाल मिश्रा का म्यूजिक है। 'हक' 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।