टीवी की दुनिया में स्टार्स की आवाजाही लगी रहती है। कभी शोज बंद होने की वजह से जहां सितारों को घर बैठना पड़ता है तो वहीं नए शोज के साथ वे धमाकेदार वापसी करते हैं। ऐसे में हम आपको आज उन स्टार्स से रूबरू कराएंगे जो जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले हैं। इस लिस्ट में सुंबुल तौकीर खान से लेकर विवियन डीसेना तक का नाम शामिल है। जहां सुंबुल तौकीर खान "इत्ती सी खुशी' शो में दिखाई देंगी तो वहीं विवियन डीसेना एक बार फिर से वैंपायर बनकर टीवी पर कदम रख सकते हैं।