Exclusive: विवादों में घिरी 'द बंगाल फाइल्स' तो डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा- 'कोई चोर ही मेरी फिल्म...'

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 21, 2025, 18:37 IST

मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्नित्होत्री जो अपनी फिल्मों में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को उजागर करने के लिए जाने जाते हैं। जहां कुछ साल पहले उनकी फिल्म 'द कशमीर फाइल्स' पर इतनी कॉनट्रॉवर्सी हुई थी, वहीं इस साल फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' पर विवादों के बादल घिर चुके हैं। बता दें कि 16 अगस्त को 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर कोलकाता के एक हॉटल में लॉन्च होना था, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो वहां की बिजली किसी ने जानबूझकर काट दी। इसी बीच विवेक अग्नित्होत्री ने टेली टॉक को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें डायरेक्टर ने अपनी फिल्म के पीछे हो रही कॉनट्रॉवर्सी के बारे में खुल कर बात की है। साथ ही उन्होंने दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बारे में भी काफी कुछ बताया है।