'12वीं फेल' में अपने किरदार के बारे में Vikrant Massey ने की खुलकर बात, कैंसिल कल्चर पर की चर्चा

Lalit Kumar

Updated Jan 10, 2024, 16:01 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक विक्रांत मैसी इन दिनों '12वीं फेल' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में जूम टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए विक्रांत मैसी ने फिल्म '12वीं फेल' में अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की। अभिनेता ने बताया कि उन्हें कहानी सुनना काफी पसंद है और उन्होंने कहा कि '3 इडियट्स' को बहुत अच्छी तरह से पेश किया गया है। इतना ही नहीं विक्रांत मैसी ने आजकल चल रहे कैंसिल कल्चर पर भी बात की।